Monday, February 11, 2019

Dhanu Rashi | धनु राशि का मासिक राशिफल(फरवरी 2019)

धनु राशि का मासिक राशिफ(फरवरी 2019)

स्वास्थ्य:-

 इस माह किसी तरह की कोई गंभीर बीमारी उत्पन्न होने की संभावना नहीं है। यदा-कदा किसी तरह के वायरल फीवर इत्यादि की समस्या देखने को मिल सकती हैं। सर्दी जुखाम इत्यादि हो सकता है। इससे थोड़ी परेशानियां हो सकती हैं। बाकी और अच्छा रहने की संभावना पाई जाती है। 

Dhanu Rashi | धनु राशि का मासिक राशिफल(फरवरी 2019), dhanu rashifal
धनु राशि

 प्रेम / विवाह / व्यक्तिगत संबंध:-

 प्रेम संबंध के मामले में ज्यादातर स्थितियां आपके पक्ष में हैं। इसलिए आप अपने प्रेमी/प्रेमिका के साथ किसी भी शुभ कार्य को करने में सफल हो सकते हैं। आप अपने प्रेमी/प्रेमिका के साथ पार्टनर के तौर पर कोई कार्य करना चाहते हैं तो उसमें आपको सहयोग के साथ-साथ सफलता भी प्राप्त हो सकता है। यदि आप विचरण के उद्देश्य से कोई यात्रा इत्यादि का मन बना रहे हैं तो इस माह के उत्तरार्ध में सफल हो सकता है। आपके अपनों से धोखा हो सकता है। इसलिए अपनों से सावधान रहें और आप जिस किसी से प्यार करते हैं उसके प्रति पूर्ण विश्वास रखें। आप अपने प्रेमी/प्रेमिका से बहुत अच्छा संबंध रखते हैं प्यार करते हैं। अपने प्यार का इजहार भी करना चाहिए। उसके लिए भी आपको अच्छा मौका मिल सकता है। इस माह में आपकी तरफ से आपकी प्रेमी/प्रेमिका प्रसन्नचित हो सकते हैं। आपके द्वारा प्रेम संबंधों को लेकर उन्नति के लिए अच्छा अवसर प्राप्त होगा। दांपत्य जीवन में खलबली मच सकती है। अनावश्यक जीवनसाथी से संबंध खराब होने की संभावना बन रही है। क्योंकि धनु राशि में शनि संचार कर रहा है जो दांपत्य जीवन के लिए तनाव उत्पन्न कर सकता है। ऐसे में जीवनसाथी के साथ इस माह में सामान्य संबंध रहने की संभावना पाई जाती है। अपने आपको सुरक्षित रखते हुए जीवनसाथी से मधुर संबंध बनाए रखने का प्रयास आपके लिए अच्छा हो सकता है।

सलाह:-

 गाय और ब्राह्मण की सेवा करना तथा पीली वस्तुओं का दान करना, गुरुवार का व्रत एवं पूजन करना आपके लिए अच्छा हो सकता है। आप भगवान विष्णु की आराधना कर सकते हैं। जिससे कि आपका कष्ट दूर हो सके।

सामान्य:-

 आपके अंदर किसी भी कार्य को करने की क्षमता अच्छी पाई जाती है। परंतु निर्णय लेने की क्षमता में असमंजस बना रहता है। किसी भी ठोस निर्णय पर पहुंचने के लिए आपको तनावपूर्ण स्थितियों का सामना करना पड़ता है। किसी भी कार्य के प्रति घबराहट तथा तनाव महसूस होने लगता है। जिसके कारण आपके कार्यक्षेत्र में विलंब होने की संभावना होने लगती है। सामाजिक मान सम्मान प्राप्त होने की संभावना पाई जाती है। आप जिस उद्देश्य से कार्य करेंगे उस उद्देश्य की पूर्ति होने की संभावना पाई जाती है। इस माह के पूर्वार्ध में सगे संबंधियों से संबंध खराब होने की संभावना पाई जाती है। छोटी-छोटी बातों को लेकर बड़ी बातें बनाई जा सकती हैं तथा लड़ाई झगड़े की भी स्थिति उत्पन्न हो सकती है। इसलिए संभव हो तो सगे संबंधियों से कम मिलने जुलने तथा संबंध रखने की कोशिश करें। धन अचल संपत्ति प्राप्ति में भी व्यवधान उत्पन्न हो सकता है। इसलिए इस माह के पूर्वार्द्ध में सतर्क रहने की कोशिश करें। यदि आप कार्य व्यवसाय को लेकर जागरूक रहते हैं तो आपको अच्छी सफलता प्राप्त होने की संभावना बन सकती हैं। समय के अनुसार पद पोजीशन प्राप्त होने के संकेत अच्छे मिलते हैं। आपके इष्ट मित्रों से सहयोग भी प्राप्त हो सकता है। घरेलू कार्यों में रुचि बढ़ने के साथ-साथ घर परिवार के प्रति अच्छी सोच हो सकती है। भवन वाहन इत्यादि प्राप्त होने की संभावना पाई जाती है। यदि इस माह में कोई भवन वाहन लेने का विचार है तो वह सफल हो सकता है। राजनीतिक लाभ प्राप्ति के लिए आपको भागदौड़ तथा तनावपूर्ण स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। यदि आप राजनीतिज्ञ है तो राजनीतिक फायदे के लिए आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती हैं। तभी आपका समाज में पकड़ हो सकता है। संतान पक्ष को लेकर स्थितियां अनुकूल रहने वाली हैं। संतान सुख प्राप्ति का योग अच्छा पाया जाता है तथा संतान से सहयोग की उम्मीदें भी की जा सकती हैं। प्रेम संबंध को लेकर स्थितियां अनुकूल रहेंगे। यदि आप विद्यार्थी हैं तो पढ़ाई लिखाई के दृष्टि से यह आपके लिए काफी अच्छा रहेगा। आप अपनी मंजिल तय कर प्राप्ति का लक्ष्य रखें तो आपको उत्तरार्ध तक प्राप्त हो सकता है। शत्रु पक्ष सामान्य स्थिति में रहने वाला है। इसलिए यदि किसी तरह का कोई कोर्ट मुकदमा इत्यादि का मामला हो तो आपस में समझाने का प्रयास सफल हो सकता है। स्वास्थ्य से संबंधित थोड़ी चिंताजनक स्थिति हो सकती है। माता-पिता से संबंध अच्छे होने के साथ साथ उनका सहयोग भी प्राप्त हो सकता है। बाहर की यात्रा तथा दांपत्य जीवन अनुकूल रहने की संभावना है। परंतु ऐसा हो सकता है कि पूर्वार्ध में दांपत्य जीवन में तनाव उत्पन्न हो। भाग्य आपका अच्छा साथ देगा 15 जनवरी के बाद अच्छे पद पोजीशन प्राप्त की संभावना बन सकती हैं। आत्मविश्वास से किए गए कार्यों से अच्छी सफलता प्राप्त हो सकती है। कार्य व्यवसाय के दृष्टि से स्थितियां अनुकूल रहने वाले हैं। यदि किसी भी कार्य व्यवसाय को लेकर जागरूक रहते हैं और उसके प्रति निष्ठा रखते हैं समय पर कार्य करने की क्षमता रखते हैं तो आपको अच्छी कामयाबी मिल सकती है। आर्थिक स्थितियां अनुकूल रहने की संभावना पाई जा रही है। इस माह में 8-9-17-18 तथा 26-27 तारीख आपके लिए तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न कर सकती हैं। इसलिए इन दिनों में किसी भी तरह के महत्वपूर्ण कार्यों को करने से परहेज किया जाए जिस किसी कार्य को करें पूर्ण विश्वास के साथ करें।

वित्त:-

 आर्थिक लाभ के लिए उन्नति दायक है। लाभ के लिए किया गया प्रयास सफल होने की संभावना पाई जाती है। क्योंकि शुक्र धनु राशि में गोचर कर रहा है जो आर्थिक लाभ के दृष्टि से अच्छी स्थिति उत्पन्न कर रहा है। इस माह में आर्थिक लाभ के लिए कार्य योजनाओं का विस्तार करना या किसी कामकाज को लेकर कोई बैठक करना आपके लिए महत्वपूर्ण हो सकता है। बाहर से संबंधित कार्य व्यवसाय से अच्छी सफलता प्राप्त हो सकती है तथा बाहर की यात्रा इत्यादि से भी आर्थिक लाभ प्राप्त होने के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। यदि कार्य व्यवसाय के संबंध में आपकी बाहर की यात्रा होती है तो वह यात्रा सफल हो सकती हैं। बाहर से संबंधित कंपनियों का टेंडर इत्यादि के लिए अच्छा साबित हो सकता है। इस माह में अपने कार्य व्यवसाय के प्रति मजबूत रहने की कोशिश करें और कार्य को सफल बनाने का प्रयास करें। आर्थिक लेन-देन में सावधानी रखें। किसी तरह का अनावश्यक निवेश से बचने का प्रयास करें। किसी तरह के लोक लुभावन में आने की कोशिश करें। अन्यथा आपको आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। अचानक धन प्राप्ति के योग भी बन रहे हैं। ऐसा हो सकता है कि आपके किसी कामकाज से अच्छे धनोपार्जन हो सकते हैं। ऐसे में आपको समय के अनुसार किसी भी कार्य के प्रति संलग्न रहने की आवश्यकता है। जिससे कि आपको समय पर आर्थिक लाभ प्राप्त हो सके।


पारिवारिक दोस्त:-

 इस माह परिवार को लेकर चिंताएं उत्पन्न हो सकती हैं। ऐसा हो सकता है कि माता-पिता के स्वास्थ्य को लेकर आपको भागदौड़ करना पड़ सकता है। धन व्यय के योग बन रहे हैं। पारिवारिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। अनावश्यक किसी किसी बात को लेकर विवाद उत्पन्न हो सकता है। ऐसे में घर परिवार में सबके साथ आपसी सामंजस्य बनाए रखने का प्रयास ही आपके लिए बेहतर हो सकता है। क्योंकि गुरु वृश्चिक राशि में संचार कर रहा है जो पारिवारिक जीवन में समस्याएं उत्पन्न हो सकती है। तालमेल का अभाव के कारण घर परिवार में कलह कलत्र होने की संभावना बढ़ सकती हैं। सबके साथ तालमेल बनाए रखना आवश्यक है। संतान पक्ष को लेकर स्थितियां अनुकूल हैं। इसलिए संतान से संतुष्टि प्राप्त होने की संभावना बनती है। उसके द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना हो सकती है। यदि आप घर परिवार वालों के साथ मिलकर कोई व्यवसाय का शुभारंभ करना चाहते हैं तो इस माह के उत्तरार्द्ध में कर सकते हैं। घर परिवार का संतुलन बनाए रखना यह सबसे बड़ी जिम्मेदारी होती है। और उस जिम्मेदारी को निभाने में आप असफल हो सकते हैं। इसलिए आपको समझदारी से या कार्य करना होगा तभी आपको कामयाबी मिल सकती है। अपनी उन्नति के साथ-साथ पारिवारिक विकास भी बहुत जरूरी है तभी आगे चलकर स्थितियां आपके लिए अच्छी हो सके।

Doston is post me dhanu rashi ke masik rashifal ke bataya gya hai. Post pasand aaye to please like share aur comments jarur kare.
Thanks

No comments:

Post a Comment