Monday, February 11, 2019

Vrishchik Rashi | वृश्चिक राशि का मासिक राशिफल(फरवरी 2019)

वृश्चिक राशि का मासिक राशिफ(फरवरी 2019)

स्वास्थ्य:-

 इस माह में स्वास्थ्य से संबंधित किसी भी तरह के चोट चपेट इत्यादि की संभावना बन सकती हैं। यदि आप वाहन इत्यादि का प्रयोग करते हैं तो सावधानीपूर्वक प्रयोग करें। किसी तरह की रक्त से संबंधित समस्याएं उत्पन्न होने की संभावना बन सकती हैं। अतः अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें और अपना ख्याल रखें।

Vrishchik Rashi | वृश्चिक राशि का मासिक राशिफल(फरवरी 2019),vrishchik rashifal
वृश्चिक राशि

प्रेम / विवाह / व्यक्तिगत संबंध:-

 इस माह में आपको सच्चा प्यार प्राप्त होने की संभावना बन रहा है। यदि आप किसी प्रेमी/प्रेमिका की तलाश में हैं तो इस माह में आपको मिल सकता है। यदि आप किसी को पहले से बहुत प्यार करते हैं तो उसके साथ अपनी बातें शेयर कर सकते हैं। अपने प्यार का इजहार भी कर सकते हैं। इसके लिए भी आपको अवसर प्राप्त हो सकता है। प्रेम संबंध को लेकर स्थितियां अनुकूल रहने वाली हैं। इसलिए आप दिल खोलकर अपने प्रेमी/प्रेमिका से प्यार भरी बातें कर सकते हैं। अपने कामकाज के प्रति भी सहयोग की भावना उत्पन्न कर सकते हैं। एक दूसरे के प्रति सहानुभूति हो सकती है। यदि विचरण करने के उद्देश्य से इस माह में प्रयत्न किए जाते हैं तो वह सफल हो सकते हैं। इस माह में दांपत्य जीवन को लेकर स्थितियां थोड़ी तनावपूर्ण हो सकती हैं। जीवनसाथी के साथ यदा-कदा विवाद उत्पन्न होने की संभावना बन सकती है। अतः आप अपने जीवन साथी के साथ मधुर संबंध बनाए रखने का प्रयास करें। जिससे की आपके कामकाज के क्षेत्रों में भी उनका सहयोग प्राप्त हो सके। वैसे शुक्र धनु राशि में गोचर कर रहा है जो दांपत्य जीवन के दृष्टि से अच्छा है। इसलिए उम्मीद की जा सकती है कि उत्तरार्ध में स्थितियां अनुकूल हो सकती हैं। परंतु पूर्वार्ध में दांपत्य जीवन को लेकर तनाव उत्पन्न हो सकता है। जिसके कारण बाहर की यात्रा तथा कामकाज के क्षेत्रों पर भी इसका बुरा असर पड़ सकता है।


सलाह:-

 आप मंगलवार का व्रत एवं पूजन करें तथा हनुमानजी की आराधना करें। मंगलवार के दिन लाल वस्तुओं का दान करें। हनुमान चालीसा का पाठ करें। हनुमान जी का दर्शन करें। इससे आपको अच्छा लाभ प्राप्त हो सकता है।

सामान्य:-

 आप संघर्षशील व्यक्ति हैं। किसी भी कार्य को साहस और पराक्रम के साथ करने वाले होते हैं। पूर्ण जिम्मेदारी के साथ किसी भी कार्य को सफल बनाने की योजनाएं रहती हैं। समय से पूर्व किसी भी कार्य को पूर्ण करने की सोच आपको कामयाबी दिला सकती है। आप अपने क्षमता अनुसार किसी भी कार्य को मजबूत तरीके से करने वाले होते हैं। अपनी कार्य क्षमताओं के बलबूते जाने जाते हैं। मंगल मेष राशि में संचार कर रहा है जो विपरीत स्थितियों में भी आप अपने कार्य को सफल बना सकते हैं। धन प्राप्ति के दृष्टि से यह आपके लिए उन्नति दायक हो सकता है। इस माह में आपके सगे संबंधियों से थोड़ा रिलेशन खराब हो सकता है। परंतु धन वृद्धि के लिए अच्छा हो सकता है। यदि आप धन संचय करने का प्रयत्न करते हैं तो वह सफल हो सकता है। उत्साह से किए गए कार्यों में हर तरह से सफलता प्राप्ति का योग बन रहा है। यदि आप व्यवसाय करते हैं या कोई नौकरी करते हैं तो आपको अच्छा फल प्राप्त हो सकता है। समय के अनुसार अच्छी पद पोजीशन प्राप्त हो सकती है। क्योंकि आपके अंदर ऐसी क्षमता पाई जाती है कि आप अपने कार्य के प्रति प्रतिबद्ध रहते हैं। इसलिए आपके कार्यों को अच्छी दिशा मिल सकती है। आप अपने पद पोजीशन से ऊपर अच्छी स्थिति में हो सकते हैं। मित्रों के सहयोग से कुछ कार्य सफल हो सकते हैं। हो सकता कि आपके उच्च पद प्राप्ति में किसी तरह की कोई समस्या उत्पन्न हो सकती है। परंतु इस माह के उत्तरार्द्ध में स्थितियां आपके पक्ष में हो सकती हैं। सामाजिक मान सम्मान पद प्रतिष्ठा के साथ साथ भवन वाहन इत्यादि की सुख सुविधा प्राप्त होने की संभावना बन रही हैं। सामाजिक पकड़ मजबूत हो सकती हैं समाज में आपको हर तरह से सहयोग प्राप्त हो सकता है यदि आप राजनीतिज्ञ है तो राजनीतिक लाभ प्राप्त होने के अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं। संतान पक्ष को लेकर स्थितियां अनुकूल रहेंगी। संतान सुख प्राप्ति का योग है। किसी तरह का कोई वाद विवाद है तो उसे समझाने का प्रयास करने पर सुलझ सकता है। पारिवारिक स्थितियां अनुकूल रहने की संभावना पाई जाती है। माता-पिता का भाई बंधु इत्यादि का साथ तथा दांपत्य जीवन को लेकर स्थितियां अनुकूल रहने वाली हैं। भाग्य उन्नति में अचानक लाभ देखने को मिल सकता है। कार्य व्यवसाय में अच्छी सफलता प्राप्त होने की संभावना बन रही है। आर्थिक लाभ के दृष्टि से स्थितियां अनुकूल रहेंगे। इस माह के पूर्व में कार्य व्यवसाय को लेकर थोड़ी तनाव महसूस हो सकती है। परंतु उत्तरार्ध में यह स्थितियां अनुकूल रहेंगी। इस माह में 4,5,14,15,23,24 तारीख आपके लिए प्रतिकूल है। इस समय में अपने कार्य के प्रति सावधानी रखने की आवश्यकता है तथा इस समय में किसी भी तरह के महत्वपूर्ण बैठक करने की कोशिश करें या किसी भी तरह के कार्य योजनाओं का शुभारंभ करें। जल्दबाजी में या गुस्से में किसी भी कार्य को बिल्कुल करें। अन्यथा नुकसान उठाना पड़ सकता है।

वित्त:-

 इस माह में आर्थिक स्थितियां अपने पक्ष में रहने की संभावना बन रहे हैं। आर्थिक लाभ के लिए किया गया प्रयास या किया गया कार्य सफल होने की संभावना पाई जाती है। यदि लाभ के उद्देश्य से अगर कोई निवेश किया जाता है तो वह लाभदायक हो सकता है। आर्थिक रूप से कार्य व्यवसाय को विस्तार करने की योजनाएं आपकी सफल हो सकते हैं। यदि आप किसी नए कार्य का शुभारंभ करना चाहते हैं तो वह सफल हो सकता है। आर्थिक लेन-देन से बचने का प्रयास किया जा सकता है। परंतु कार्य व्यवसाय से संबंधित आर्थिक लेन-देन सावधानी बरतनी होगी। भाग्य बहुत अच्छा साथ नहीं देगा परंतु अचानक भाग्य उन्नति होने की संभावना बन रहे हैं। परिस्थिति को देखते हुए आर्थिक लाभ के लिए किसी तरह से कार्य व्यवसाय को सफल बनाने की कोशिश की जा सकती है। इस माह में यदि आप किसी बाहर से संबंधित कामकाज के क्षेत्रों में ध्यान रखते हैं तो वह आपके लिए अच्छा हो सकता है या विदेश में जाकर किसी काम के बारे में बात करते हैं तो वह फल दायक हो सकता है। धन अचल संपत्ति का योग अच्छा है। इसलिए आर्थिक लाभ के लिए कोशिश करने पर कामयाबी अच्छी मिल सकती है। यदि किसी को आर्थिक सहायता दी हुई है तो इस माह में प्राप्त होने की संभावना बन सकती हैं। यदि आप नौकरी करते हैं और कोई व्यवसाय करना चाहते हैं तो इस माह के उत्तरार्ध में नौकरी के साथ साथ काम भी कर सकते हैं।


पारिवारिक दोस्त:-

 इस माह में पारिवारिक स्थितियां अनुकूल रहने की संभावना पाई जाती हैं। प्रथम सप्ताह में थोड़ी तनावपूर्ण स्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। परंतु बाद की स्थितियां अनुकूल रहेंगे। पारिवारिक सहयोग तथा पारिवारिक संबंध बेहतर होने के साथ साथ किसी नए कार्यों को आरंभ करने में सबका सहयोग प्राप्त हो सकता है। पारिवारिक संतुलन बनाए रखने से घरेलू विकास अच्छा होता है। कार्य व्यवसाय में भी घर परिवार का सहयोग अच्छा होता है। जिससे की पारिवारिक संतुलन बना रहता है। किसी भी कार्य को सफल बनाने में समस्या उत्पन्न नहीं होती है। इसलिए आप घर परिवार वालों के साथ मधुर संबंध बनाए रखने का प्रयास करें। स्थितियां आपके पक्ष में रहेंगे और पारिवारिक सहयोग आपको प्राप्त हो सकेगा। माता-पिता का सहयोग तथा माता-पिता से संबंध सामान्यतः अच्छे रहेंगे हो सकता है। माता-पिता के स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो इसलिए माता-पिता के स्वास्थ्य का ख्याल रखें। संतान सुख प्राप्ति का योग अच्छा बन रहा है। संतान पक्ष से संतुष्टि अच्छी होगी तथा संतान से सहयोग भी प्राप्त होने की संभावना बन सकती हैं। पारिवारिक सहयोग से घर गृहस्ती में उन्नति देखने को मिलेगा तथा कुछ शुभ मांगलिक कार्य भी होने की संभावना बन सकते हैं। इसलिए घर परिवार को अपने अनुकूल बनाने का प्रयास आपका सफल हो सकता है। स्थिरता और गंभीरता पूर्वक प्रयास करना आपके लिए लाभदायक होगा

Doston is post me vrishchik rashi ke masik rashifal ke bataya gya hai. Post pasand aaye to please like share aur comments jarur kare.
Thanks

No comments:

Post a Comment