मेष राशि का मासिक राशिफ (फरवरी 2019)
स्वास्थ्य:-
इस माह में
स्वास्थ्य से संबंधित कोई
गंभीर समस्या उत्पन्न होने की संभावना नहीं
पाई जाती। परंतु किसी तरह के चोट चपेट
इत्यादि का सामना करना
पड़ सकता है। यदा-कदा कोई वायरल फीवर इत्यादि का सामना करना
पड़ सकता है या किसी
तरह के अन्यत्र समस्याएं
उत्पन्न हो सकती हैं।
अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखना
उचित रहेगा।
![]() |
मेष राशि |
प्रेम / विवाह / व्यक्तिगत संबंध:-
प्रेम संबंधों को लेकर स्थितियां
अनुकूल रहने की संभावना पाई
जाती हैं। परंतु यह स्थिति इस
माह के उत्तरार्ध में
होने की संभावना बन
रही है। क्योंकि सूर्य मकर राशि में संचार कर रहा है
उसके साथ केतु भी मकर राशि
में संचार कर रहा है
जो प्रेम संबंधों को लेकर तनावपूर्ण
स्थितियों का सामना करना
पड़ सकता है। अतः आप अपने प्रेमी/प्रेमिका के साथ मधुर
संबंध बनाए रखने का प्रयास करें।
इस माह के पूर्वार्द्ध में
किसी तरह का गंभीर निर्णय
लेने की कोशिश न
करें। प्रेमी/प्रेमिका के साथ सामान्य
संबंध रखने का प्रयास करें।
उत्तरार्ध में आप अपने प्रेमी/प्रेमिका के साथ समय
व्यतीत कर सकते हैं
तथा अपने मन की बातें
भी उनसे कर सकते हैं।
यदि कहीं कोई महत्वपूर्ण बातों को लेकर चर्चा
होनी हो तो भी
आपको पूर्वार्ध में परहेज करना चाहिए। घूमने फिरने का उद्देश्य पूरा
हो सकता है। इस माह में
दांपत्य जीवन को लेकर स्थितियां
प्रतिकूल रहने वाली हैं। पति/पत्नी के साथ आपसी
सामंजस्य बिगड़ने से पारिवारिक विवाद
उत्पन्न हो सकता है।
जिसके कारण जीवनसाथी एक दूसरे के
प्रति दुर्भावना उत्पन्न हो सकती हैं।
जिससे कामकाज के क्षेत्रों पर
भी बुरा असर पड़ सकता है। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त
न होने से बाहर की
यात्रा बाधित रहेगी तथा ससुराल पक्ष से भी संबंध
खराब हो सकते हैं।
इसलिए इस माह के
पूर्वार्द्ध में किसी भी तरह के
महत्वपूर्ण कार्य करने की कोशिश न
की जाए। उत्तरार्ध में प्रयत्न सफल हो सकता है।
वृष राशि का मासिक राशिफल(फरवरी 2019)
वृष राशि का मासिक राशिफल(फरवरी 2019)
सलाह:-
आपको मंगलवार का व्रत रखना
चाहिए तथा हनुमान जी का दर्शन
कर हनुमान जी को चोला
चढ़ाना चाहिए। मंगलवार के दिन लाल
वस्तुओं का दान करना
चाहिए तथा चने और नारियल का
प्रसाद वितरण करना चाहिए। ऐसा करने से आपके स्वास्थ्य
और कैरियर से संबंधित अच्छी
सफलता प्राप्त हो सकती है।
सामान्य:-
आप साहसी तथा पराक्रमी व्यक्ति हैं। किसी भी कार्य के
प्रति रुझान अच्छा रहता है तथा कार्य
की पूर्णता तक प्रयास करने
वाले होते हैं। किसी भी कार्य को
जिम्मेदारी पूर्वक करने वाले होते हैं तथा समय से पूर्व ही
कार्य का समापन की
इच्छा रखते हुए कार्य करने वाले होते हैं। इसलिए आपको कामकाज से संबंधित अच्छी
सफलता प्राप्ति का योग बनाता
है। सामाजिक मान-सम्मान पद-प्रतिष्ठा प्राप्ति
के दृष्टि से आपके लिए
उन्नति दायक रहेगा। इस माह में
घर परिवार के साथ साथ
बाहर के लोगों का
भी सहयोग प्राप्त होने की संभावना पाई
जाती है। अति उत्साहित होने के कारण कार्य
सफलता में सहयोग प्राप्त हो सकता है
तथा आत्मविश्वास से किए गए
कार्यों से लाभ प्राप्त
होने की संभावना पाई
जाती है। इस माह में
धन अचल संपत्ति प्राप्ति को लेकर स्थितियां
अनुकूल रहने वाली हैं। आपके सगे संबंधियों से संबंध भी
अच्छा होने की संभावना पाई
जाती है। घरेलू कार्यों में रुझान तथा समय के अनुसार सफलता
प्राप्ति के दृष्टि से
अच्छा फल प्राप्त हो
सकता है। पद पोजीशन प्राप्ति
के लिहाज से अच्छा हो
सकता है। आर्थिक दृष्टि से स्थितियां अनुकूल
रहने वाली हैं। यदि आप नौकरी करते
हैं तो आपको अच्छी
पद पोजीशन समय के अनुसार प्राप्त
हो सकता है। आर्थिक लाभ प्राप्त होने के भी संकेत
अच्छे मिलते हैं। यदि आप कार्य व्यवसाय
करते हैं तो आपको कार्य-व्यवसाय को लेकर काफी
अच्छा लाभ प्राप्त हो सकता है।
यह स्थितियां ज्यादातर इस माह के
उत्तरार्ध में होने की संभावना पाई
जाती हैं। इसलिए आपको उसी हिसाब से प्रयास करना
चाहिए। यदि आप राजनीतिज्ञ हो
तो राजनीतिक लाभ मिलने में व्यवधान उत्पन्न हो सकता है।
विरोधी आपके ऊपर भारी पड़ सकते हैं। इसलिए आपको सोची समझी रणनीति के तहत राजनीतिक
लाभ लेने का प्रयास करना
चाहिए। जनसमर्थन प्राप्त करने के लिए आपको
अथक प्रयास करना पड़ सकता है। संतान पक्ष को लेकर स्थितियां
थोड़ी तनावपूर्ण हो सकती हैं।
प्रेम संबंध के मामले में
भी परेशानियों का सामना करना
पड़ सकता है। घर परिवार से
आपसी सहयोग प्राप्त होने की संभावना पाई
जाती है। शत्रु और रोग सामान्य
स्थिति में रहने वाले हैं। इसलिए आप कोई कठिन
कार्य को भी सफल
बना सकते हैं। बाहर की यात्रा तथा
दांपत्य जीवन प्रभावित रहेगा। जिस किसी कार्य को करने का
प्रयत्न करेंगे उस हिसाब से
अच्छा रहेगा। विदेश की यात्रा प्रभावित
हो सकती है। दांपत्य जीवन को लेकर भी
तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न होने की संभावना पाई
जाती है। स्वास्थ्य से संबंधित सामान्य
स्थिति रहने वाली है। भाग्य भी आपका बहुत
अच्छा सहयोग प्रदान नहीं करेगा। इस माह के
पूर्वार्ध में स्थितियां कुछ तनावपूर्ण रहेंगे। कामकाज भी प्रभावित हो
सकता है और आर्थिक
लाभ के दृष्टि से
भी तनावपूर्ण स्थिति का सामना करना
पड़ सकता है। बाहर की यात्रा तथा
भागदौड़ स्थितियों से बचने का
प्रयास ही आपके लिए
अच्छा रहेगा। अन्यथा अनावश्यक खर्चो के साथ-साथ
स्वास्थ से संबंधित समस्याएं
उत्पन्न हो सकती है।
इस माह में 1,9,10,17,18,19 तारीख आपके लिए अच्छा नहीं है। इसलिए इस समय में
किसी तरह का ठोस निर्णय
लेना या किसी कार्य
का शुभारंभ करना नुकसान दायक हो सकता है।
अतः समय के अनुसार कार्य
करें।
वित्त:-
इस माह के पूर्वार्द्ध में
आर्थिक समस्याओं का सामना करना
पड़ सकता है। आर्थिक स्थितियां प्रतिकूल होने के कारण हर
तरह की समस्याएं उत्पन्न
हो सकती हैं। इसलिए पूर्वार्ध में किसी भी तरह का
कोई इन्वेस्टमेंट या किसी तरह
के कार्य के शुभारंभ के
बारे में विचार करना उचित नहीं रहेगा। इस माह के
उत्तरार्ध में कुछ स्थितियां आर्थिक रूप से मजबूत हो
सकती हैं। किसी कार्य को सफल बनाने
का प्रयत्न कामयाब हो सकता है।
यदि किसी तरह के कार्य व्यवसाय
को शुरू करने का प्रयत्न है
तो वह सफल हो
सकता है। आर्थिक दृष्टि से किया गया
कार्य लाभदायक होगा। जरुरत पड़ने पर आप अपने
सगे संबंधियों तथा इष्ट मित्रों से भी सहयोग
ले सकते हैं। भाई बंधु इत्यादि से संबंध सामान्य
रहने की संभावना है।
पैसों की लेन-देन
में सावधानी रखना तथा आवश्यकता अनुसार धन व्यय करने
की आवश्यकता होगी। जरूरत से ज्यादा उत्साहित
होना नुकसान दायक होगा। आर्थिक मामलों में सुदृढ़ रहने की आवश्यकता है।
जिससे की आपके आर्थिक
स्थितियों को किसी की
नजर न लगे। इस
माह के उत्तरार्द्ध में
धन लाभ के दृष्टि से
किया गया प्रयास सफल होगा तथा किसी तरह के प्रॉपर्टी से
संबंधित इन्वेस्ट आपके लिए फलदायक हो सकता है।
आप अपने आप पर विश्वास
करते हुए किसी भी कार्य के
प्रति आश्वस्त हो सकते हैं।
आर्थिक रूप से लाभ प्राप्त
होता रहे हैं। विलंब थोड़ी परेशानियों का सामना करना
पड़ सकता है। परंतु आर्थिक लाभ प्राप्त होने की संभावना है।
पारिवारिक दोस्त:-
इस माह के
पूर्वार्द्ध में परिवार की स्थिति तनावपूर्ण
हो सकती हैं। घर परिवार में
अनावश्यक कलह कलत्र बढ़ने से कामकाज के
क्षेत्रों पर बुरा असर
पड़ सकता है। घर गृहस्ती में
भी समस्या उत्पन्न हो सकता है।
जिसके कारण पारिवारिक स्थितियां प्रतिकूल हो सकती हैं।
घर परिवार में एक दूसरे के
साथ विवाद उत्पन्न होने की संभावना बन
सकती हैं। इसलिए घर परिवार वालों
के साथ आपसी सामंजस्य बना कर रहना तथा
घर परिवार के प्रति जिम्मेदारियों
को निभाना आपके लिए महत्वपूर्ण हो सकता है।
वैसे आप हर तरह
के जिम्मेदारियों को निभाने वाले
होते हैं। यदि आप घर परिवार
को एकत्र कर विकास के
दृष्टि से आगे बढ़ते
हैं तो आपको सफलता
प्राप्त हो सकती हैं।
माता-पिता का सहयोग कम
प्राप्त होने की संभावना पाई
जाती है तथा माता-पिता के स्वास्थ्य से
संबंधित समस्या उत्पन्न हो सकती है।
संतान पक्ष को लेकर स्थितियां
तनावपूर्ण है। इसलिए संतान को सही दिशा
देने का प्रयास आपके
लिए अच्छा रहेगा। समय के अनुसार इस
माह के उत्तरार्ध में
स्थितियां अनुकूल होने की संभावना पाई
जाती है। इसलिए आप उसी के
हिसाब से कार्य करें
और घर परिवार को
सही दिशा देने का प्रयास करें।
हर मुसीबतों का सामना करने
की क्षमता आपके अंदर पाई जाती है। अतः आप घर परिवार
की बेहतरी के लिए तालमेल
को बेहतर बनाए रखें।
Dosto is post
me aapko mesh rashi ke farvari masik rashifal ke bare me bataya gaya hai. Aapko post kaisa laga please comment
kar ke bataye aur agar post pasand aaye to like share kare.
Thanks
नमस्कार, आपका लेख अत्यंत रोचक है परन्तु राशिफल के साथ-साथ रत्न ज्योतिष के अनुसार मेष राशि के राशि रत्न के विषय में अतरिक्त जानकारी जोड़ना और भी ज्यादा उपयोगी हो सकता है।
ReplyDeleteThanks for sharing your knowledge ……
ReplyDeleteRegarding form: Tushar