Sunday, February 10, 2019

Vrish Rashi | वृष राशि का मासिक राशिफल(फरवरी)


वृष राशि का मासिक राशिफ(फरवरी 2019)


स्वास्थ्य:- 

इस माह में स्वास्थ्य से संबंधित चोट चपेट इत्यादि के साथ साथ पेट से संबंधित तथा हृदय से संबंधित विकार उत्पन्न होने की संभावना पाई जाती है। पित्त की प्रॉब्लम भी हो सकती है किसी भी तरह की डायबिटीज या बदहजमी इत्यादि का शिकार हो सकते हैं। इसलिए समय के अनुसार इलाज कराना अनिवार्य है।

प्रेम / विवाह / व्यक्तिगत संबंध:-

 इस माह में प्रेम संबंधों को लेकर स्थितियां तनावपूर्ण हो सकती हैं। परंतु कुछ स्थितियां आपके पक्ष में है जिसके कारण प्रयास करने से प्रेम संबंध एक बेहतर स्थिति में हो सकता है। प्रेमी/प्रेमिका के आपसी सामंजस्य मधुर होने से एक दूसरे के प्रति सहयोग की भावना उत्पन्न होने के साथ साथ प्रेम संबंध भी अच्छा हो सकता है। इस माह के उत्तरार्ध में प्रेमी/प्रेमिका के साथ मधुर संबंध होने की संभावना पाई जाती है। इसलिए यदि किसी तरह का कोई बात अपने प्रेमी/प्रेमिका से करना चाहते हैं तो इस माह के उत्तरार्ध में कर सकते हैं। अपने कार्य व्यवसाय से संबंधित भी कोई सहयोग की कामना रखते हैं तो वह भी सफल हो सकता है। दांपत्य जीवन को लेकर स्थितियां सामान्य रहने की संभावना पाई जाती हैं। जीवनसाथी का सहयोग इस माह में प्राप्त हो सकता है। उनके सहयोग से आप अपने कामकाज के क्षेत्रों में अच्छी सफलता प्राप्त कर सकते हैं। हर तरह का सहयोग प्राप्त हो सकता है। जीवनसाथी से संबंध मधुर होने के साथ-साथ ससुराल पक्ष से भी संबंध मधुर हो सकता है। जिससे आपको जरुरत पड़ने पर ससुराल पक्ष से भी सहयोग हो सकता है। ऐसे में अपने जीवनसाथी को अनुकूल बनाए रखने की कोशिश करें तथा जीवनसाथी से मधुर संबंध बनाए रखें। बाहर की यात्रा इत्यादि से भी लाभ प्राप्त होने की संभावना पाई जाती है।

मिथुन राशि का मासिक राशिफल(फरवरी 2019)

सलाह:-

 शुक्रवार के दिन सफेद चीजों का दान करना तथा शुक्रवार का व्रत एवं पूजन करना, मंदिर में सजावट की सामग्री दान में देना तथा मंदिर में सेवा देना या किसी वृद्धाश्रम में सेवा देना या सहयोग करना आपके लिए उन्नति दायक हो सकता है। इससे किसी भी तरह की समस्याओं से निजात मिल सकता है।

vrish rashi, vrishabh rashi, vrishabh rashi mansik rashifal, vrish rashi 2019
वृष राशि


सामान्य:-

 इस माह में मन अशांत रहने की संभावना पाई जाती है। जिस किसी कार्य को लगन और मेहनत से किया जाएगा उस कार्य में व्यवधान उत्पन्न होने की संभावना हो सकती है। कार्य व्यवसाय में बार-बार समस्याएं उत्पन्न होने के कारण मानसिक अशांति तथा तनाव पूर्ण स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। आत्मविश्वास की कमी देखने को मिल सकती है तथा जिम्मेदारी पूर्वक कार्य को सफल बनाने का प्रयत्न अधूरा रह सकता है। क्योंकि शुक्र शनि के साथ धनु राशि में संचार कर रहा है जो मान सम्मान यश कीर्ति इत्यादि प्राप्ति के लिए किया गया प्रयास विफल हो सकता है। यदि इस माह में गाड़ि या घर लेने का प्रयत्न है तो वह सफल होने की संभावना पाई जाती है। इस कार्य में आपके सगे-संबंधियों का भी सहयोग प्राप्त हो सकता है। धन प्राप्ति के लिए किया गया प्रयास इस माह के उत्तरार्ध में सफल होने की संभावना बन सकती हैं। यदि आप नौकरी करते हैं तो आपको पद पोजीशन प्राप्ति में विलंब होने की संभावना पाई जाती है। आर्थिक रुप से इंक्रीमेंट में रुकावटें सकती हैं। भाग्य सफलता में भी व्यवधान उत्पन्न होने की संभावना बन रही है। राजनीतिक लाभ प्राप्त होने की संभावना पाई जाती है। यदि आप राजनीतिक लाभ के लिए कोई प्रयत्न करते हैं तो उसका लाभ प्राप्त हो सकता है। जनसमर्थन प्राप्त होने की संभावना बन रहे हैं। परंतु इसके लिए सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ने की संभावना के साथ-साथ व्यवधान भी उत्पन्न होंगे। आपको इन स्थिति परिस्थितियों को समझते हुए प्रयास करने होंगे। जिससे कि आपको राजनीतिक लाभ प्राप्त हो सके। आपको अपने विरोधियों का सामना करना पड़ सकता है। आपका शत्रु प्रबल हो सकता है। इसलिए आपको अपने स्वास्थ्य और शत्रु से सावधान रहने की आवश्यकता है। यदि आप विद्यार्थी हैं तो पढ़ाई लिखाई से संबंधित अच्छी सफलता प्राप्त होने की संभावना पाई जाती है। यदि किसी तरह के कैरियर प्राप्ति के संदर्भ में कोई तैयारी कर रहे हैं तो आपको अच्छा लाभ प्राप्त हो सकता है। क्योंकि बुध कुंभ राशि में संचार करेगा है जो शिक्षा के मामले में अच्छी स्थिति हो सकती है। बाहर की यात्रा तथा दांपत्य जीवन अनुकूल रहने की संभावना पाई जाती है। यदि आप इस माह में विदेश की यात्रा करने का प्रयास कर रहे हैं तो वह सफल हो सकता है। जीवनसाथी से भी सहयोग प्राप्त होने की संभावना बन रहे हैं। भाग्य आपका सामान्य रूप में रहेगा। आपको अपने कर्म से लाभ प्राप्त करने पड़ेंगे। कठिन परिश्रम से ही लाभ अर्जित किया जा सकेगा। इसलिए आपको अपने कार्य व्यवसाय के प्रति पूर्ण जिम्मेदारी के साथ रहना लाभप्रद होगा। आर्थिक रुप से स्थितियां अनुकूल हो सकती हैं। परंतु इस माह के उत्तरार्द्ध आपको हर तरह से लाभ प्राप्त होने की संभावना बन रही है। इसलिए आपको इसी उम्मीद के साथ कार्य करना चाहिए। जल्दबाजी में किसी भी कार्य को नहीं करना चाहिए। अन्यथा तरह तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। घरेलू विवाद भी उत्पन्न हो सकते हैं तथा अपने जनों का ही विरोध का सामना करना पड़ सकता है। इस माह में 2,3,11,12 तथा 20,21 तारीख आपके लिए अनुकूल नहीं है। इस समय में किसी भी तरह के महत्वपूर्ण कार्यों को महत्व दिया जाए तथा इस दिन किसी भी तरह की कोई मुहूर्त इत्यादि किया जाए। मन एकाग्रचित कर कार्य करने की कोशिश करें। आगे की स्थितियां अनुकूल रहेंगी।

वित्त:-

 इस माह में आर्थिक स्थितियां बेहतर होने की संभावना बन रही हैं। आर्थिक लाभ के लिए किया गया प्रयास में सफल हो सकता है तथा कामकाज के क्षेत्रों से अच्छा धन उपार्जन का योग बन रहा है। काम काज से संबंधित बाहर की यात्रा तथा बाहर से संबंधित कार्यों से अच्छे लाभ प्राप्त होने के संकेत बनते हैं। यदि आप किसी तरह के बाहर से संबंधित कंपनियों के कांटेक्ट में काम करते हैं तो आपको अच्छा लाभ प्राप्त होने की संभावना पाई जाती है। इस माह में आप किसी विदेशी कंपनी से संपर्क बनाने का प्रयत्न कर रहे हैं तो उसमें भी आपको लाभ प्राप्त हो सकता है। इस माह में आपके द्वारा किए गए प्रयास से आर्थिक स्थितियां सुधरने की संभावना पाई जाती हैं। आप किसी तरह के कार्य योजनाओं को भी विस्तार कर सकते हैं। यदि किसी तरह का कॉन्ट्रैक्ट लेने का प्रयत्न है तो आपको मिल सकता है तथा कार्य व्यवसाय के दृष्टि से स्थितियां अनुकूल रहने की संभावना पाई जाती हैं। हो सकता पूर्वार्ध में आर्थिक रुप से तनावपूर्ण स्थितियों का सामना करना पड़े। माह के उत्तरार्ध में स्थितियां अनुकूल होने की संभावना बन रही है। इसलिए आप अपना प्रयास जारी रखें। समय के अनुसार आपको आर्थिक लाभ प्राप्त होने की संभावना अच्छी पाई जाती हैं। समय और परिस्थिति को देखते हुए पैसे का लेन-देन करते समय सावधानी रखना आपके लिए अनिवार्य है। अन्यथा नुकसान उठाना पड़ सकता है।


पारिवारिक दोस्त:-

 इस माह के शुरुआती दौर में पारिवारिक स्थितियां सामान्य रहने की संभावना बन रही है। यदा-कदा घरेलू विवादों का सामना करना पड़ सकता है। घर परिवार में एक दूसरे के प्रति सहयोग की भावनाएं कम हो सकती हैं। कार्य व्यवसाय में भी उलझने देखने को मिल सकती हैं। परंतु इस माह के उत्तरार्द्ध में स्थितियां अनुकूल हो सकती हैं। आप जिस किसी कार्य को लेकर घर परिवार से उम्मीद करेंगे। उस कार्य में सहयोग प्राप्त होने की संभावना हो सकती हैं। माता-पिता का सहयोग भी प्राप्त होने की संभावना बन रही है तथा माता-पिता के स्वास्थ्य को लेकर भी स्थितियां अनुकूल रहने की संभावना है। यदि किसी तरह के कोई कार्य व्यवसाय को ले कर किसी तरह के सहयोग की भावना अपने माता-पिता से रखते हैं तो वह पूर्ण हो सकता है। संतान पक्ष को लेकर स्थितियां अनुकूल रहने वाली हैं। संतान के क्रियाकलापों से तथा उसके दिनचर्या से आपका मनपसंद प्रसन्नचित रह सकता है। इसके पढ़ाई-लिखाई तथा उसके कैरियर को लेकर आप गौरवान्वित महसूस कर सकते हैं। घर परिवार में एक दूसरे के प्रति सहानुभूति रखना तथा एक दूसरे के साथ आपसी सामंजस्य बनाकर रहना आपके लिए अच्छा हो सकता है। आप अपने कार्य व्यवसाय में भी घर परिवार वालों सहयोग प्राप्त कर सकते हैं। उत्तरार्ध में घर परिवार में कुछ शुभ कार्य में सफल होने की संभावना पाई जाती है।

Dosto is post me aapko vrish rashi ke farvari masik rashifal ke bare me bataya gaya hai. Aapko post kaisa laga please comment kar ke bataye aur agar post pasand aaye to like share kare.
Thanks

No comments:

Post a Comment