Monday, February 11, 2019

Kanya Rashi | कन्या राशि का मासिक राशिफल(फरवरी 2019)

कन्या राशि का मासिक राशिफ(फरवरी 2019)

स्वास्थ्य:-

 इस माह में स्वास्थ्य से संबंधित किसी तरह के अनावश्यक समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। त्वचा से संबंधित इंफेक्शन या चोट चपेट इत्यादि की संभावना बन सकती हैं। रक्त से संबंधित समस्या उत्पन्न हो सकता है। ऐसे में अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

Kanya Rashi | कन्या राशि का मासिक राशिफल(फरवरी 2019), Kanya rashifal

                   कन्या_राशि



प्रेम / विवाह / व्यक्तिगत संबंध:-

 इस माह में प्रेम संबंध को लेकर स्थितियां तनावपूर्ण रहने की संभावना पाई जाती हैं। आपसी तनाव उत्पन्न होने के कारण विवाद भी उत्पन्न हो सकता है। आपसी सामंजस्य का अभाव देखने को मिल सकता है। जिसके कारण प्रेमी/प्रेमिका के संबंध में तनाव उत्पन्न हो सकता है। जिसके कारण अलगाव की भी स्थिति उत्पन्न हो सकती है। इसलिए हो सके तो इस माह में अपने प्रेमी/प्रेमिका से कम मिलने जुलने का प्रयास करें। तथा बातचीत भी कम करें। किसी भी तरह के महत्वपूर्ण कार्यों को लेकर चर्चा भी करें। इस माह के उत्तरार्ध में यह सब स्थितियां सामान्य हो सकती हैं। परंतु पूर्वार्ध में आपसी तनाव उत्पन्न होने की संभावना बन रही है। दांपत्य जीवन को लेकर स्थितियां अनुकूल रहने वाली हैं। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होने के साथ-साथ ससुराल पक्ष से भी सहयोग प्राप्त होने की संभावना बन सकती हैं। विदेश की यात्रा तथा विदेश से संबंधित कंपनियों से कामकाज के क्षेत्रों में लाभ प्राप्त होने के संकेत बनते हैं। यदि आप कामकाज से संबंधित बाहर की यात्रा करते हैं तो उससे आपको लाभ प्राप्त हो सकता है। आपके जीवनसाथी का भी सहयोग प्राप्त हो सकता है। पारिवारिक तनाव के कारण थोड़ी मानसिक अशांति उत्पन्न हो सकती हैं। उत्तरार्ध में स्थितियां अनुकूल हो जाएंगे।

सलाह:-

 बुधवार के दिन हरी चीजों का दान करें तथा गाय को हरा चारा खिलाएं। गणपति की आराधना करें। हरे रंग का वस्त्र धारण करें तथा हरे कलर का वस्त्र किसी जरूरतमंद व्यक्ति को दान भी करें। ऐसा करने से आपका स्वास्थ्य सामान्य हो सकता है।

सामान्य:-

 आपकी बुद्धि और वाणी प्रखर होती है। समय परिस्थिति को देखते हुए कार्य करने वाले व्यक्ति होते हैं। किसी भी कार्य को स्थिरता और गंभीरतापूर्वक करने वाले होते हैं। घर परिवार के प्रति अच्छी जिम्मेदारियां निभाने वाले होते हैं। कार्य के प्रति जागरुक रहने वाले होते हैं। आपकी सोचने और समझने के साथ-साथ निर्णय लेने की क्षमता अच्छी पाई जाती है। कैरियर के दृष्टि से काफी अच्छा और उन्नति दायक रहने की संभावना बन रही है। यदि आप नौकरी करते हैं तो आपको पद पोजीशन प्राप्ति का लाभ मिल सकता है। बेशक थोड़ा समय लगे हो सकता है कि इस माह के उत्तरार्द्ध में स्थितियां आपके लिए अनुकूल रहें। सगे-संबंधियों के साथ मधुर संबंध रहने की संभावना बन रही है। धन अचल संपत्ति प्राप्ति के लिए किया गया प्रयास सफल हो सकता है। भवन वाहन इत्यादि के लिए खुशखबरी भरा हो सकता है। माता-पिता से सहयोग प्राप्त होने की संभावना पाई जाती है। यदि आप राजनीतिज्ञ है तो राजनीतिक लाभ प्राप्त होने की संभावना अच्छी बन रही हैं। इस माह के उत्तरार्ध में जनसंपर्क हो सकता है और जनसंपर्क के लिए प्रयास भी करना पड़ सकता है। परंतु लाभ भी अच्छा प्राप्त होगा। यदि आप विद्यार्थी हैं तो पढ़ाई लिखाई के दृष्टि से काफी अच्छा रहेगा। यदि आप कोई तैयारी कर रहे हैं तो उसमें थोड़ी व्यवधान उत्पन हो सकती है। परंतु उत्तरार्ध में सफलता प्राप्त होने की संभावना अच्छी पाई जाती है। संतान पक्ष को लेकर स्थिति तनावपूर्ण हो सकती हैं। किसी तरह का कोई पारिवारिक विवाद या अन्य कोई विवाद हो तो इस माह में निबटाने का प्रयास सफल हो सकता है। स्वास्थ्य से संबंधित परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं। इस माह में बाहर की यात्रा अच्छी होने की संभावना पाई जाती है तथा बाहर से संबंधित कामकाज के क्षेत्रों से लाभ प्राप्त हो सकता है। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के साथ अच्छा संबंध रहने की संभावना है। भाग्य आपका अच्छा साथ देगा। जिस किसी कार्य को करेंगे उस कार्य में कामयाबी प्राप्त होने की संभावना अच्छी पाई जाती है। क्योंकि कैरियर के दृष्टि से काफी अच्छी स्थिति बन रही है। कुंभ राशि में बुध गोचर कर रहा है जो कार्य व्यवसाय की दृष्टि से काफी अच्छा और उन्नति दायक हो सकता है। आर्थिक लाभ के दृष्टि से उतार चढ़ाव की स्थितियां देखने को मिल सकती हैं। क्योंकि कर्क राशि में राहु संचार कर रहा है जो आर्थिक लाभ के लिए तनाव उत्पन्न कर सकता है। शुक्र धनु राशि में गोचर कर रहा है जो भाग्य उन्नति के लिए अच्छा है। इस माह के उत्तरार्ध में भाग्य आपका अच्छा सहयोग प्रदान कर सकता है। कैरियर के दृष्टि से स्थितियां अनुकूल रहने की संभावना बन रहे हैं। इस माह के 11,12,20,21 तारीख आपके लिए तनाव पूर्ण हो सकता है। इन दिनों में किसी भी तरह के आवश्यक कार्यों को शुभ आरंभ करने से परहेज करें।

वित्त:-

 आर्थिक स्थिति तनावपूर्ण हो सकती हैं। इस माह में आर्थिक लाभ के लिए किया गया प्रयास नुकसान दायक होने की संभावना बन रही है। इसलिए आपको समय और परिस्थिति को देखते हुए कार्य करना चाहिए। आर्थिक रुप से लाभ प्राप्ति के लिए हर कदम सोच समझकर उठाने की जरूरत है। क्योंकि राहु कर्क राशि में संचार कर रहा है जो आर्थिक लाभ के दृष्टि से नुकसान दायक हो सकता है। आत्मविश्वास से किए गए कार्यों से सफलता प्राप्त हो सकती हैं। परंतु समय अनुकूल होने पर समस्या उत्पन्न होती है। इस माह में किसी तरह के कोई कार्य का शुभारंभ किया जाए तो अच्छा रहेगा। यदि जरूरत हो तो इस माह के उत्तरार्द्ध में कार्य व्यवसाय के प्रति विस्तार की योजनाओं को सफल बनाने का प्रयास किया जा सकता है। जिससे आर्थिक स्थितियां अनुकूल रहे। क्योंकि भाग्य आपका अच्छा साथ दे रहा है तो आपको समय और परिस्थिति के अनुसार कार्य करने पर अच्छा लाभ प्राप्त हो सकता है। भागदौड़ तथा तनाव पूर्ण स्थितियों का सामना करना पड़ेगा। आर्थिक नुकसान होने की संभावना बनती है। इसलिए आपको आर्थिक स्थितियों के प्रति सजग रहने की आवश्यकता है। पैसों की लेन-देन में सावधानी बरतने की जरूरत है तथा कामकाज के प्रति भी जिम्मेदारियों को पूरा करने का प्रयास ही आपके लिए अच्छा रहेगा।


पारिवारिक दोस्त:- 

इस माह में पारिवारिक स्थितियां अनुकूल रहने की संभावना है। घर परिवार में आपसी सामंजस्य बेहतर होने से कामकाज के दृष्टि से अच्छा लाभ प्राप्त हो सकता है। घर गृहस्थी में भी वृद्धि देखी जा सकती है। घर परिवार में तालमेल अच्छा होने से किसी नए कार्य का शुभारंभ करने पर भी अच्छा लाभ प्राप्त हो सकता है। घर परिवार के प्रति आपकी जिम्मेदारियां सराहनीय होती हैं। और उन जिम्मेदारियों को पालन करने में आप सफल होते हैं। घर परिवार की अपेक्षाएं भी आपसे ज्यादा होती हैं। इसलिए आपको जिम्मेदारियों का वहन करना पड़ता है। आप यदि घर परिवार वालों से सहयोग की भावना रखते हैं तो वह आपको प्राप्त हो सकता है। माता-पिता के साथ संबंध अच्छा होने के साथ-साथ माता-पिता का सहयोग भी प्राप्त होने की संभावना बन रही है। माता-पिता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता उत्पन्न हो सकती हैं। संतान पक्ष को लेकर तनावपूर्ण स्थितियां हो सकती हैं। संतान प्राप्ति तथा संतान की पढ़ाई लिखाई से संतुष्टि हो सकती है। अनावश्यक घर परिवार में कलह कलत्र इत्यादि होने की संभावना हो सकती हैं। किसी अन्य व्यक्ति के दखल अंदाजी से समस्या उत्पन्न होने की संभावना बन सकती है या किसी तरह के पारिवारिक विवाद उत्पन्न हो सकते हैं। ऐसे में सावधानी रखना आवश्यक है।

Dosto is post me aapko kanya rashi ke farvari mas ke rashifal ke bare me bataya gaya hai. Aapko post kaisa laga please comment kar ke bataye aur agar post pasand aaye to like share kare.
Thanks

No comments:

Post a Comment